1,276 bytes added,
10:20, 6 मार्च 2014 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=गोपालदास "नीरज"
|अनुवादक=
|संग्रह=गीत जो गाए नहीं / गोपालदास "नीरज"
}}
{{KKCatGeet}}
<poem>
नष्ट हुआ मधुवन का यौवन।
जो थे मधुमय अमृत लुटाते
जग जीवन का ताप मिटाते
वही सुमन हैं आज ढूँढ़ते जग के कण-कण में दो जल-कण।
नष्ट हुआ मधुवन का यौवन।
कल जो तरू की स्वर्ण-शिखा पर
थे अति सुदृढ़ और सुन्दर वर
आज उन्हीं नीड़ों को देखो, लूट लिया झंझा ने तृण-तृण।
नष्ट हुआ मधुवन का यौवन।
मधुप जा रहा था सुमनों पर
किन्तु प्रलय-झोंकों में पड़ कर
फ़ूलों के बदले शूलों से उलझ गया उसका प्यासा तन।
नष्ट हुआ मधुवन का यौवन।
</poem>