भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पूर्वदशा / प्रेमघन

1,807 bytes added, 21:57, 24 अगस्त 2016
व्यजन करत जो तिनहिं बसन्त मन्द मारुत लै।
निज सहवासी तरु प्रसून सौरभ पराग दै॥९६॥
 
ग्रीषम आतप तपन, छाँह सन छाय बचावत।
खनधक जल कन लै समीर सुभ लूह बनावत॥९७॥
 
वर्षा मैं बनि सघन सदाघन घेरन की छवि।
राखत रुचिर बनाय देखि नहिं परन देत रवि॥९८॥
 
निसि मैं जापैं जुरि जमात जीगन की दमकत।
जनु कज्जल गिरि मैं चहुँधा चिनगारी चमकत॥९९॥
 
परि परिखा तट भूल सेन दादुर की भारी।
करत घोर अन्दोर दाँव हित मनहुँ जुवारी॥१००॥
 
झिल्लीगन को सारे रोर चातक चहुँ ओरन।
सुनि सखीन सँग सबै नवेली झूलन झूलत॥१०१॥
 
गावत झूलन सावन, कजरी, राग मलारहिं।
करहिं परस्पर चुहुल नवल चोंचले बघारहिं॥१०२॥
 
भौजाइन बैठाय, पेंग मारत देवर गन।
लाग डाँट दुहुँ ओरन सों बढ़ि अधिक वेग सन॥१०३॥
 
पौढ़त झूला, पाट उलटि कै सरकि परत जब।
गिरत सबै तर ऊपर चोट खाय, कोऊ तब॥१०४॥
 
सिसकत गारी देत कोउन कोऊ, अरु विहँसत।
कोउ, उपचार करत कछु कोउन कोऊ मनावत॥१०५॥
 
 
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits