भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
{{KKCatKavita}}
<poem>
जय जननी जय भारत माता हरे-भरे , वन-पर्वत शोभित मोहित विश्व -विधाता
कलकल करती बहतीं नदियाँ
गुणगण गायन करतीं सदियाँ
सर्व सौख्य -संपन्न धन्य यह
धरती -शौर्य -प्रदाता जय जननी, जय भारत माता ।।
सत्वशील सत्-तत्पर सब नर
व्यवहारी,गुणग्राही, श्रुतिधर
नीतिनिष्ठ, बहु शास्त्र -विज्ञ ,अति वत्सल, यश-रस -ज्ञाता जय जननी जय भारत माता ।।
युद्ध -दक्ष, ध्रुवबुद्धि, प्रियंवद
नृत्य -गीति-प्रिय, प्रीति -वशंवद
जनवल्लभ, दुर्वृत्ति-विवर्जित
क्रियाकृती,सारज्ञ, प्रदाता जय जननी, जय भारत माता ।।
</poem>
761
edits