भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार नयन |अनुवादक= |संग्रह=दयारे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कुमार नयन
|अनुवादक=
|संग्रह=दयारे हयात में / कुमार नयन
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
रगों में चीखते नारे लहू-सा चलते हैं
मिरे जिगर में हज़ारों जुलूस पलते हैं।

सदी की आग का अंदाज़ा क्या लगाओगे
फ़क़त ये जिस्म नहीं साये भी पिघलते हैं।

बहार भी न गुलों को खिला सके शायद
यहां दरख़्त फ़ज़ा में धुआं उगलते हैं।

कोई नहीं है नया कुछ भी सोचने वाला
यहां ढले हुए सांचे में लोग ढलते हैं।

पता न था कि ज़माने का रंग यूँ होगा
हमारे खून के रिश्ते भी अब बदलते हैं।

सितमगरों की सियासत ठठा के हंसती है
घरों से ख़ौफ़ज़दा लोग जब निकलते हैं।
</poem>
Mover, Reupload, Uploader
3,998
edits