Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार= रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'
|संग्रह=
}}
[[Category:हाइकु]]
<poem>
172
आकण्ठ डूबे
सुधियों के सिन्धु में
खुद को भूले।
173
स्नेह सम्बल
उर में नेह भरा
रुकना नहीं ।
174
रातों भटका
तरु पर अटका
थका-सा चाँद ।
175
नंगा है सिर
ठिठुर रहे पैर
बर्फ़ में धँसे ।
176
मुस्काई साँझ
उतर आई धूप
हिम भी हँसे।
177
'''धूप झाँकती'''
'''खिड़की पर बैठी'''
चोरनी जैसे।
178
सन्नाटा घिरा
'''कहाँ गुम हैं बच्चे !'''
झूले उदास।
179
छू गए पोर
स्नेहसिक्त हो गया
मन का गाँव।
180
उदात्त श्वास
मन की तमिस्रा में
करे उजास ।
181
बीहड़ वन
सिर्फ़ सन्नाटे बुनें
पूरा जीवन।
</poem>