Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकिता कुलश्रेष्ठ |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=अंकिता कुलश्रेष्ठ
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
गाड़ी गुजरीं अनगिनत, होता हृदय अधीर।
फोन नहीं पिय का लगे, नैनन बहता नीर।।

गुमसुम बैठी सोचती,लेकर मन में आस।
जाने किस क्षण आ मिलें, मनभावन उर पास।।

पल-पल राह निहारती, प्रियतम घर से दूर।
मातृभूमि हित के लिए, सरहद पर सिंदूर।।

क्या होली-दीपावली, कैसे व्रत त्यौहार।
साजन बिन सूना लगे, घर-आँगन-संसार।।

सुई घड़ी की भागतीं, भागें धड़कन साथ।
ईश्वर तुमसे माँगती, अपने पिय का हाथ।।
</poem>
Mover, Protect, Reupload, Uploader
6,612
edits