Changes

नयी कला / महेन्द्र भटनागर

933 bytes added, 18:37, 28 अगस्त 2008
New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर }} <poem> न...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर
|संग्रह= विहान / महेन्द्र भटनागर
}}
<poem>

नूतन गति दो आज कला को !

ओ कवि ! निकले तेरे उर से
स्वर नव-युग के नव-जीवन के,
शांति-सुधा की मधु-लहरों-से
कल-कल निर्झर मधुर स्वरों-से
विश्व नहाता जिनमें जाये
मुसकान मधुर मानव पाये
झूम-झूम कर मस्ती में भर
सुन्दर-सुन्दर कहता जाये

दो नूतन स्वर, नूतन साहस
दो मस्ती का राज कला को !
नूतन गति दो आज कला को !
1944
Anonymous user