Changes

आह! / कविता भट्ट

1,264 bytes added, 06:39, 6 जुलाई 2022
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता भट्ट
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>

आह! मन -वसुंधरा,
दिशा-दिगंत, कंदरा।
मंत्रमुग्ध से शिखर,
प्रेमगीत के हैं स्वर।

प्रकृति गीत प्रस्फुटित,
सुंदर सृष्टि हम निमित्त।
कोटि युग विकल हुए,
जाने कहाँ निकल गए।

आज पुनः वही दिवस-
भाव मन हुए यों सरस।
दृग प्रफुल्ल ये अब मेरे,
आलिंगनबद्ध जब तेरे।

उन्मुक्त राहगीर हो,
हिय में दबी पीर हो।
नैन सजल हो कोई,
वृक्ष सबल हो कोई।

सप्रेम निहारा मुझे-
किसने पुकारा मुझे-
अधर धरे मौन तुम?
सच कहो कौन तुम?
</poem>