भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन }} चाँदनी फैली गगन में, चाह मन म...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
}}


चाँदनी फैली गगन में, चाह मन में।


दिवस में सबके लिए बस एक जग है

रात में हर एक की दुनिया अलग है,

कल्‍पना करने लगी अब राह मन में;

चाँदनी फैली गगन में, चाह मन में।


भूमि के उर तप्‍त करता चंद्र शीतल

व्‍योम की छाती जुड़ाती रश्मि कोमल,

किंतु भरतीं भवनाएँ दाह मन में;

चाँदनी फैली गगन में, चाह मन में।


कुछ अँधेरा, कुछ उजाला, क्‍या समा है!

कुछ करो, इस चाँदनी में सब क्षमा है;

किंतु बैठा मैं सँजोए आह मन में;

चाँदनी फैली गगन में, चाह मन में।


चाँद निखरा, चंद्रिका निखरी हुई है,

भूमि से आकाश तक बिखरी हुई है,

काश मैं भी यों बिखर सकता भूवन में;

चाँदनी फैली गगन में, चाह मन में।
195
edits