Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अली सरदार जाफ़री }} <poem> '''ग़ज़ल५''' ''(‘आतश' की ज़मीन म...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=अली सरदार जाफ़री
}}
<poem>

'''ग़ज़ल५'''
''(‘आतश' की ज़मीन में)''


कभी खन्दाँ,<ref>प्रसन्न</ref> कभी गिरियाँ,<ref>उदास</ref> कभी रक़्साँ चलिए
दूर तक साथ तिरे, उम्रे-गुरेज़ाँ, चलिए

ज़ौके़-आराइशो-गुलकारिए-अश्के-ख़ूँ<ref>ख़ूँ के आँसुओं की सजावट का शौक</ref> से
कोई भी फ़स्ल हो, फ़िरदौस-ब-दामाँ चलिए

रसमे-देरिनःए-आलम<ref>संसार की पुरानी प्रथा</ref> को बदलने के लिए
रस्मे-देरीनःए-आलम से गुरेज़ाँ चलिए

आस्मानों से बरसता है अँधेरा कैसा
अपनी पल्कों पे लिए जश्ने-चराग़ाँ चलिए

शोलः-ए-जाँ को हवा देती है ख़ुद बादे-समूम
शोलः-ए-जाँ की तरह चाक-गिरीबाँ चलिए

अक़्ल के नूर से दिल कीजिए अपना रौशन
दिल की राहों से सूए-मंज़िले-इन्साँ चलिए

गम नयी सुब्‌ह के तारे का बहुत है लेकिन
लेके अब परचमे-ख़ुर्शीदे ज़र-अफ़शाँ चलिए

सर-ब-कफ़ चलने की आदत में न फ़र्क़ आजाए
कूचःए-दार में सरमस्तो-ग़ज़लख़्वाँ चलिए


{{KKMeaning}}
</poem>