Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''हिम पिघला है''' कुत्सित लां...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता वाचक्नवी
}}
<poem>

'''हिम पिघला है'''


कुत्सित लांछन के
आतप का
हिम
पिघला है
पिघला है
संगीत
फगुनिया रंग तरसता,
पिघले
अश्रु-कोर
चक्षु के
छलनाओं के बोल,
दंभ के
क्लांत अंक में।

भुज-बंधों की
शांत किलोलें
आरोहण
मन के मंत्रों का
भभका जाता
प्रबल गगन में,
व्योम के
श्रवण-छोर पर।

उद्वेलित मन
सागर-सा
उर्वर आँचल पर
पिघला है
नत-नयन
निमंत्रण
सलिल-राग-नव भर
अंतर में।

चक्रवात में
खंड
शिला के,
सतत घुटन से
प्राणों का
निष्क्रमण
कायकी हिम-वसनों से,
अविरल, अविकल
मधु-तरंग की
उच्छवासों का
सतत निरंतर शोर
ओर न छोर
भ्रांत के
भँवर-जाल को तोड़
नदी में
हिम पिघला है।
</poem>