Changes

बाँहें / कविता वाचक्नवी

873 bytes added, 11:08, 22 जून 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता वाचक्नवी }} <poem> '''बाँहें''' कल्पवृक्ष की शाखा...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता वाचक्नवी
}}
<poem>
'''बाँहें'''

कल्पवृक्ष की शाखा-सी
भुजा
होती यदि मेरी
कल्प-कल्पांतर में
काल के भाल को
अलकनंदा की गोद में भर
बना लेती अपना
रावी और ताप्ती के अजस्र प्रवाह में
पखार देती
काल के गतिमान पाँव।
कल-कल करती ब्रह्मपुत्र के
रूप विकराल में
कलि-काल
तिरती वांछाओं की छिदी नौकाएँ ले
ढूँढता दो हाथ वाली
मेरी बाँहें।
</poem>