भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
नया पृष्ठ: {{KKRachna |रचनाकार=शांति सुमन |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> अबके इस होली में कोई रक…
{{KKRachna
|रचनाकार=शांति सुमन
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
अबके इस होली में कोई रक्तपलाश खिले
अनुबंधों की याद दिलाये, पीत कनेर हिले
घाट नहाती लड़की जैसे
डूबी हुई हवा
हुई अनमनी छाँहों वाली
गुमसुम लाल जवा
राजमहल कैसे बन जाते कैसे बने किले
पेड़ों की मुंडेर पर चिड़ियों के हैं पंख सिले
अक्षर-अक्षर छींट गया है
कोई सुबह उदासी
घूँट-घूँट पानी से तर
कर लेता रोटी बासी
चिन्ता तो होती है, पर किससे वह करे गिले
ईंच-ईंच बिक गया तपेसर होली कहाँ जले
इस मौसम में फिर कोई
जादू ऐसा जनमे
फागुन-फागुन हो जाए दिन
परवत पीर कमे
मजबूरी है वरना कोई कैसे नहीं मिले
रंग-रंग के मेले, मन के नयम नहीं बदले
</poem>
(संग्रह - भीतर भीतर आग । २५ फरवरी, १९९७)
|रचनाकार=शांति सुमन
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
अबके इस होली में कोई रक्तपलाश खिले
अनुबंधों की याद दिलाये, पीत कनेर हिले
घाट नहाती लड़की जैसे
डूबी हुई हवा
हुई अनमनी छाँहों वाली
गुमसुम लाल जवा
राजमहल कैसे बन जाते कैसे बने किले
पेड़ों की मुंडेर पर चिड़ियों के हैं पंख सिले
अक्षर-अक्षर छींट गया है
कोई सुबह उदासी
घूँट-घूँट पानी से तर
कर लेता रोटी बासी
चिन्ता तो होती है, पर किससे वह करे गिले
ईंच-ईंच बिक गया तपेसर होली कहाँ जले
इस मौसम में फिर कोई
जादू ऐसा जनमे
फागुन-फागुन हो जाए दिन
परवत पीर कमे
मजबूरी है वरना कोई कैसे नहीं मिले
रंग-रंग के मेले, मन के नयम नहीं बदले
</poem>
(संग्रह - भीतर भीतर आग । २५ फरवरी, १९९७)