Changes

नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=सब कुछ कृष्णार्पणम् / गु…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल
|संग्रह=सब कुछ कृष्णार्पणम् / गुलाब खंडेलवाल
}}
[[Category:कविता]]
<poem>

हम सब खेल खेलकर हारे
तन के खेल, खेल कुछ मन के
झूठे थे वे सारे
 
बैठे सतत अहम् के रथ पर
फिरे कीर्ति-वैभव के पथ पर
नित नव संकल्पों के अथ पर
क्या-क्या रूप न धारे!
 
आज कहाँ वे संगी-साथी!
महल-दुमहले, घोड़े-हाथी!
जब हर तरुणी तिलोत्तमा थी
दिन वे कहाँ हमारे!
 
जी  करता है आँखें मींचे
सो जाएँ इस तरु के नीचे
कोई अब यह हाथ न खींचे
कोई अब न पुकारे 

हम सब खेल खेलकर हारे
तन के खेल, खेल कुछ मन के
झूठे थे वे सारे
<poem>
2,913
edits