== कविता कोश का नया लोगो ==कविता कोश का वर्तमान लोगो बहुत जल्दी में केवल शुरुआत में काम चलाने के लिये पूर्णिमा वर्मन जी के द्वारा बनाया गया था। अब चूंकि कविता कोश एक सुस्थापित और लोकप्रिय स्रोत बन चुका है तो समय आ गया है कि हम कोश के लिये सोच समझ कर एक नया, बेहतर और अर्थपूर्ण लोगो बनाये। आप बताइये कि कविता कोश का लोगो कैसा होना चाहिये -आकार क्या हो रंग क्या हो, उसमें क्या लिखा जाए, कोई डिजाइन प्रयोग किया जाए तो वो क्या हो। यदि आप ग्राफ़िक डिजाइनर हैं तो आप एक लोगो बना कर यहाँ पोस्ट कर सकते हैं वरना लोगो के बारे में केवल आपके विचार ही बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

बनाया जाए।
जैसा कि आप जानते हैं कि कविता कोश हिन्दी काव्य का एक विशाल और (विकिपीडिया की तरह) खुला कोश है। आप सभी से निवेदन है कि आप इस बारे में अपने विचार प्रकट करें कि कविता कोश का नया लोगो कैसा होना चाहिये -उसका आकार क्या हो, रंग क्या हो, उसमें क्या लिखा जाए, लोगो में यदि कोई डिजाइन प्रयोग किया जाए तो वो क्या हो। '''आकार:''' लोगो वृत्ताकार हो या चौकोर हो या किसी और आकार का हो?

'''रंग:''' कोई विशेष रंग जो कविता कोश जैसे स्रोत के लोगो के लिये उपयुक्त हो?

'''शब्द:''' लोगो में क्या लिखा जाए? लोगो में “कविता कोश” लिखना तो तार्किक लगता ही है -लेकिन इसके अलावा कुछ और?

'''डिज़ाइन:''' कविता, हिन्दी, कोश, खुलापन… इन सभी शब्दों के आधार पर किस डिज़ाइन या चित्र को लोगो का हिस्सा बनाना चाहिये?

यदि आप स्वयं ग्राफ़िक डिजाइनर हैं तो आप अपनी कल्पना से एक लोगो बना कर कविता कोश की चौपाल में सभी लोगो के विचार हेतु पोस्ट कर सकते हैं। आपके प्रयास और योगदान को कोश में उचित रूप से सूचिबद्ध किया जाएगा। लेकिन यदि आप ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर नहीं भी हैं तो भी डिज़ाइनर्स की मदद के लिये लोगो के बारे में केवल आपके विचार ही प्रकट करें तो यह बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। अपने विचार नीचे जोडिये। """""""""""""""""""""""""""""""" :: मेरे विचार में लोगो को वृत्ताकार होना चाहिये, उसमें "कविता कोश" लिखा जाना चाहिये। बरगद का एक वृक्ष या पंख वाली एक कलम भी डिजाइन का हिस्सा हो सकती है। लोगो का background रंग सफ़ेद होना चाहिये। '''--[[सदस्य:Lalit Kumar|Lalit Kumar]] १०१३:५८२४, २८ अप्रैल २००७ (UTC)'''