भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शुरूआत / संतोष अलेक्स

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम क्या सोच रहे हो
नदी किनारे अस्त होते
सूर्य को देखकर ?
- पूछा उसने मुझसे


मैं सोच रहा था
उस पक्षी के बारे में
कल गोली खाकर
नीचे गिर पड़ा था जो

यह नियम का उल्लंघन था
पक्षी तो बना है इसीलिए कि
वह पृथ्वी के ऊपर
आकाश के अंतस में उड़े<ref>बाइबल का पहला अध्याय, उत्पत्ति 1 रू० 20</ref>

’पक्षी और मनुष्य’ पर गोष्ठी के बाद
बाहर आए लोग और
चौंक गए

एक श्वेत पक्षी
नीले आकाश में उडान भरने की
तैयारी कर रहा था

अनुवाद : अनिल जनविजय

शब्दार्थ
<references/>