भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

श्री गोपाल वन्दना / यमुना प्रसाद चतुर्वेदी 'प्रीतम'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


सौने कौ मुकुट मोर चन्द्रिका ढरारी सीस,
तिलक बिछौना खौर किसरिया भाल पै।

कुंडल कपोल बिच कुंतल अलक ढ़री,
परी-परी डोलें मनों पन्नगी सु ताल पै।

कंठ लर हार भुजबंद भुज सोहें अति,
कंकन कर किंकिनी कटि की उछाल पै।

'प्रीतम' पिताम्बर औ नूपुरन छटा हेरि,
बारी मन होत बेरि-बेरि या गुपाल पै।।