भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सजनि, ऋतु मादिनी / रामइकबाल सिंह 'राकेश'

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वागीश्वरी: झपताल

सजनि, ऋतु मादिनी;
मन्धमधुदानिनी मधुरपिकानादिनी।

मलय-चदन-सुरभि-स्नात दक्षिण पवन,
कंुज-कानन मगन, नाद-नन्दित गगन,
सांगरागा धरा नयन अभिरामिनी।

लुब्ध मधु-मकरन्द मुखर मधुकर-निकर,
राग-स्वर-शर-विद्ध-निमिष-लव-पल-पहर,
फुल्लमुकुलित लता कनकवर्णांगिनी।

अरुण म´््िजष्ठ द्रुम-शिखर किसलय-ज्वलित,
शोकदीपन विरह-विषम-ज्वरतप्तकृत,
कुसुमज्वालाशिखा दुसहदुखदायिनी।

(15 मार्च, 1974)