भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सफ़र / मुकेश पोपली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इस दुनिया से
उस दुनिया तक का
सफ़र
शैशव की चंचलता
किशोर अल्हचड़ता
यौवन की मादकता
बुढ़ापे की आश्रता ही
सब कुछ नहीं है
गाना पड़ता है
क ख ग का गीत
पढ़नी पढ़ती हैं
जीवन की रेखाएं
गिननी पड़ती हैं
पेट की आंतें
माथे की अनगिनत
लकीरों को भी
मिटाना पड़ता है।