Last modified on 9 मई 2019, at 22:15

सबसे प्यारा देश हमारा / फुलवारी / रंजना वर्मा

सबसे प्यारा देश हमारा॥

भैया प्यारे दीदी प्यारी
प्यारी हमको यह दुनियाँ।
दादा प्यारे बाबुल प्यारे
उनसे प्यारी अपनी माँ॥

अम्मा ने है जनम सँवारा
सबसे प्यारा देश हमारा॥

नदियाँ प्यारी पर्वत प्यारे
प्यारे खेत और गैया।
बाग बगीचे नहरें प्यारी
प्यारी है धरती मैया॥

धरती से है बड़ा सहारा।
सबसे प्यारा देश हमारा॥