भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समय / विजेन्द्र

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ढोर डाँगरा प्यासे मरते
भूखे मरते मिनख जवान
सूखा में सब रूख जरि गये
कहाँ सो रहा है भगवान

दूर-दूर तक ढूहा दिखें
छाया पत्ती देय न दिखया
पापी पाप करत नित घूमे
कोई साँच कहन न पाया।

सूखा बाड़ रोग नित मारें
मारें बहुत भीतरी मार
शत्रु मारै रौंद रौंद के
उसको देखे चढे बुखार।

बादर गरजै बिजुरी चमकै
थर-थर काँपत हैं किरसान
मुँह की बात कही न जावै
मन पै काई जीम दिखात।

रूखा-सूखा व्यंजन लागै
कथरी लागै नव पोशाक
मिनख मर रहे भूखे-प्यासे
कुत्तन पसुअन रोट खबाँय।

जनता आवै उठी उदधि सी
लहरें पत्थर से टकराँय
टूट रहे हैं भवन हवैली
टूटें कोट और दरबार।

कण-कण मे गति व्याप रही है
गति से पैनी होवै धार
ऊपर लगती नदिया थिर है
भीतर वैग बहै प्रवाह।
जहाँ-जहाँ तक आँखे जाती
दिखना घना तिमिर दिन रात
देख-देख के आँखें थक गईं
दिखी न अँजुरी भर उजियास।

सिर पै लादे कंकड़ पत्थर
कंधों लादें निज सन्तान
कहते सब समय बदल गयौ
गुरबा को ना है उपचार।

जून, 2005