भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सवाल / जया झा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सवाल कईयों ने पूछे हैं,
मैं पहली नहीं हूँ।
सवाल सभी पूछते हैं,
मैं अकेली नहीं हूँ।

पर बहुत से लोग
सवाल पूछ-पूछ कर थक गए।
जवाब मिलने की तो छोड़ो
कोई अलग रास्ता तक न सूझा।
उसी लीक पर चलते गए।

और मैं?
क्या कम-से-कम
अलग रास्ता अपना पाऊंगी?
या यों ही अपने सारे सवाल लिए
एक दिन ख़ुद भी चली जाऊंगी।