भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सवाल / सरोज कुमार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितने यज्ञों
कितने हवन कुंडों में
और कितने धर्माचार्यों का
गुणा करे?
कि नैतिकता की
एक किरण पा सकें?
और डेढ़ सौ करोड़ के
इस महान देश में
पाँच सौ ईमानदार
संसद में जा सके?

कितने प्रोफेसरों में
कितने विश्वविद्यालयों का भाग दें?
कि तोते-ठीक-ठीक
चित्र कोटी दूध रोटी गाएँ,
और भैंसे अक्ल से
छोटी हो जाएँ!

कितने टन सोने में
कितने वित्त मंत्रीयों का गुणा करें
कि सस्ती हो जाए
तुअर की दाल
और भरे- भरे हो जाएँ जनता के गाल!

कितनी अज़ानों को
कितनी आरतियों के निकट लाएँ
कि टोटल कर्फ़्यू में नहीं आए
औए नदियों में खून नहीं
केवल पानी ही बह पाए!