भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सादगी / यानिस रित्सोस

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आगे वही पदचाप, पीछे भी वही। दोनों तरफ़
एक जैसी दीवार।
इसके एक छेद में छिपकली बैठी है।
छत पर मकड़ी है। अगर बारिश होने लगे
तो चिड़िया कहाँ जायेगी और वह आदमी कहाँ जायेगा
जिसके पास एक पुराना-सा टोप है, जेब में
एक गन्दा-सा रुमाल है,
और जो फ़र्श की ईंट पर नमक के दो डले रखे हुए हैं।


अंग्रेज़ी से अनुवाद : मंगलेश डबराल