सारी दुनिया यही तो इक कलाम बोलता है।
पुलवामा के शहीदों को सलाम बोलता है।।
तुझ जैसा कायरों को ये जहांन जानता है।
तुम हत्यारा घिनौंना हो तमाम बोलता है।।
सुन अब ऐलान भारत की नहीं कहीं बचेगा।
तेरा बंकर उड़ेगा ये अवाम बोलता है।।
हो माँ की गोद लुटेरा जवान जानते हैं।
अब तेरा लाल रोयेगा अंजाम बोलता है।।
अन गिन लाशें गिरंेगी खून की नदी बहेगी।
आका को जा बता दे परिणाम बोलता है।।