भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सारी धरती डेरा अपना / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।


सारी धरती डेरा अपना
सातों सागर घर आँगन है अम्बर घेरा अपना

निज चेतन के रथ पर बैठे
जब हम शून्य गुहा में पैठे
फिरे काल फणि ऐंठे ऐंठे
लिए अँधेरा अपना

चमक उठे किरणों के धागे
ध्वनि आई 'आगे ही आगे
बढ़ता जा जितना मन माँगे
सब है तेरा अपना

जड़ परमाणु जहाँ है अक्षय
चिर चिन्मय तुझको कैसा भय
पायेगा नित नित नव द्युतिमय
रैन-बसेरा अपना'

सारी धरती डेरा अपना
सातों सागर घर आँगन है अम्बर घेरा अपना

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।