भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सारे जहाँ को अब तो ख़बर है और आप हैं / ‘अना’ क़ासमी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सारे जहाँ को अब तो ख़बर है, और आप हैं
अब आप ही का हाशियागर <ref>बातें बनाने वाला </ref>है , और आप हैं

इस दिल पे आप ही का असर है, और आप हैं
आयें न, आप ही का ये घर है, और आप हैं

ये ख़्वाब है या मीर के दीवान<ref>पांडुलिपि</ref> का वरक़
गुल्लायची<ref>एक खूबसूरत पेड़</ref> है, आधा क़मर<ref>चाँद</ref> है और आप हैं

देखें कहां से पहले सरकता है अब हिजाब
ये आईना है, मेरी नज़र है, और आप हैं

दिल ही न जब रहेगा, रहेंगे कहां जनाब
आलम<ref>हालत</ref>यहां का जे़रो-ज़बर<ref>उथल-पुथल</ref> है और आप हैं

कुछ और पहनो ,छोडो ये साड़ी सम्हालना
कांटों भरी ये राहगुज़र है , और आप हैं

लिक्खूँ गज़ल के घाव कुरेदूं , में किया करूं
शब<ref>रात</ref>> मूड में है ताबे-हुनर<ref>कला की उच्चता</ref> है और आप हैं

शब्दार्थ
<references/>