भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सिरनाम देश हमारा / चन्द्रमोहन रंजीत सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुनिया में एक सितारा, सिरनाम देश हमारा
लगता है हमको प्यारा, सिरनाम देश हमारा।
अति सुन्दर, ऋतु सुहाया हर जन-जन के मन भाया
नदियों की निर्मल धारा, सुरिनाम देश हमारा
हिन्दु मुस्लिम जावानी, चीना क्रियोउल क्रिस्तानी
धरती का सभी दुलारा, सुरीनाम देश हमारा।