भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्त्री-पुरूष (8) / कमलेश्वर साहू

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


पुरूष ने स्त्री पर कविता लिखी
उसकी आजादी के गीत गाये
तरक्की के राह बताये
मुक्ति के स्वप्न दिखाये
स्त्री प्रसन्न हुई
प्रसन्नता में उड़ने लगी
उड़ते उड़ते जिस पर गिरी
पुरूष के द्वारा
बिछाया हुआ बिस्तर था !