भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्थिर बिजली सँग चंचल जलधर / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्थिर बिजली सँग चंचल जलधर रस बरसत अनिवार।
कांचन मनि-गन मध्य महामरकतमनि नंद-कुमार॥
कनकलता अनेक सुस्पर्सित सुचितम तरुन तमाल।
कमलिनि दल महँ मुग्ध मधुप सम राजत श्रीनँदलाल॥
गोपीजन अगनित महँ सोभित प्रति गोपी के ग्यान।
एक-‌एक सँग बिलसत, नित प्रिय रसिक-मुकुट रसवान॥