भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हमारा देश / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

.
आज हमारा देश नया है !
.
ये खेत हज़ारों मीलों तक
फैले हैं कितने हरे- हरे,
गेहूँ-मक्का-दाल-चने-जौ
चावल से सारे भरे - भरे !
.
धरती-माँ का वेश नया है !
  आज हमारा देश नया है !
.
  इसमें चिड़ियाँ नीली-पीली
  सित-लाल-गुलाबी गाती हैं,
  ऊषा अपने गालों पर प्रति-
दिन नूतन रंग सजाती है !
.
बुरा अँधेरा बीत गया है !
आज हमारा देश नया है !