भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हाइकु / अंजू घरबरन / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

1
नदी ये सोचे-
बहे क्यों न ये संग
तटस्थ तट

गंगा सोचणि
बग्दा किलै नि गैल
बैठयूँ तीरा
2
नदी तड़पे
सागर में अस्तित्व
खो के संतुष्ट

गंगा तड़फि
समोद्र माँ साकत
ख्वे कैं सन्तोसी
3
नदी का नीर
क्या जानेगा सागर
ठहरा खारा

गंगाळौ पाणी
क्या जणलु समोद्र
ठैरी यु लुण्यूँ
4
नदी बहती
पहाड़ों से निकल
बसाती घर

गंगा बगदी
पाड़ू बिटि निकळि
बसौंदी घौर
5
मगर, मीन
नदी -संग रहते
नहीं बहते।

मगर-माछी
गंगाळ-संग रैन्दा
नि बगदन
6
नदी व नारी
बहे सम धारा-सी
मान तो दे दो

गंगा-जनानि
बग्दी धारै कि तरौं
सन्मान त द्या
-0-