भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिन्दी

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गरमी में पहली बरखा सी
सोंधी गंध महकती हिन्दी |
चमकीला चुँधियाता रस्ता
शब्दों का गलियारा सस्ता
आगे-पीछे लगीं दुकानें
फिर भी नहीं बहकती हिन्दी |
मुक्त गगन में खुल कर उड़ती,
देशी-परदेशी से जुड़ती,
भाषाओं के मेले में ज्यों
चिड़िया-भाँति चहकती हिन्दी |
हिन्दी भाषा माँ समान है,
भाषा देशों की कमान है,
आडंबर की आग बुझाती
सुन्दर सहज सरसती हिंदी|