भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दादाजी कहते थे / गोरधनसिंह शेखावत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोरधनसिंह शेखावत |संग्रह= }} [[Category:]] {{KKCatKavita‎}}<poem>दादा…)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
[[Category:]]
 
 
{{KKCatKavita‎}}<poem>दादाजी कहते थे-
 
{{KKCatKavita‎}}<poem>दादाजी कहते थे-
 
“थोडा रुको,  
 
“थोडा रुको,  

05:57, 29 जनवरी 2011 का अवतरण

दादाजी कहते थे-
“थोडा रुको,
रुको बच्चों !
समय आयेगा
और उदित होगा
सोने का सूरज
इसी जंगल में
तब तक तुम
खड़े रहो- धैर्य के साथ ।”

एक दिन
जंगल में
आंधी के बवंडर से
अंधेरे ने पंख फैला दिये
कुछ नहीं दिखता
और न ही मन में सजगता आई
चारों तरफ़ सुनाई दी
मनुष्यों की भयंकर आवाजें
तरह-तरह के मनुष्य
और तरह-तरह की बोलियां
फिर चिल्लाना
और लूट-खसोट
तलवार से काट रहा
एक मनुष्य
उन सभी को ।

बंदूकों की आवाजों से
कांपती रही रात
जगते रहे पशु-पक्षी
थर-थर्राते करते
सुबह का इतंजार
अजीब चित्र है यह
छिप गया पाहड़
ध्वस्त हो गए जंगल
टूट गया भ्रम
मनुष्यता के पहरेदारों का

दादाजी कहते थे-
“थोडा रुको,
रुको बच्चों !
समय आयेगा
और उदित होगा
सोने का सूरज
इसी जंगल में
तब तक तुम
खड़े रहो- धैर्य के साथ ।”

अनुवाद : नीरज दइया