भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हेमन्त / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=अनुभूत क्षण / महेन्द्र भटनागर...)

पंक्ति 3: पंक्ति 3:

|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर

|रचनाकार=महेन्द्र भटनागर

|संग्रह=अनुभूत क्षण / महेन्द्र भटनागर

|संग्रह=अनुभूत क्षण / महेन्द्र भटनागर

}}{{KKAnthologyHemant}}

{{KKCatKavita}}

भीगी-भीगी भारी रात,

भीगी-भीगी भारी रात,

नींद न आती सारी रात !

नींद न आती सारी रात !

01:05, 1 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण

भीगी-भीगी भारी रात,
नींद न आती सारी रात !

घोर अंधेरा चारों ओर
दूर अभी तो लोहित भोर
थमा हुआ है सारा शोर
ऐसे मौसम में चुप क्यों हो,
कहो न कोई मन की बात !

कुहरा बरस रहा चुपचाप
अतिशय उतरा नभ का ताप
व्योम-धरा का मौन मिलाप
ऐसे लमहों में पास रहो,
थर-थर काँपेगा हिम गात !

नीरवता का मात्रा प्रसार
तरुदल हिलते खेतों पार
जब-तब बज उठते हैं द्वार
खोल गवाक्ष न झाँको बाहर,
मादक पवन लगाये घात !