भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"गाँव में एक मौत / केशव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=धूप के जल में / केशव | |संग्रह=धूप के जल में / केशव | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKAnthologyDeath}} | |
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
लगभग पूरा गाँव | लगभग पूरा गाँव | ||
पंक्ति 42: | पंक्ति 43: | ||
गठरी में बाँध उतर जाती है | गठरी में बाँध उतर जाती है | ||
घर की पगडंडी पर | घर की पगडंडी पर | ||
− | </ | + | </Poem> |
02:05, 6 अप्रैल 2011 के समय का अवतरण
लगभग पूरा गाँव
उसकी मौत पर
अपने डर की गठरी ख़ोलकर
बिछा गया था
उस पाँच फुट ज़मीन के टुकड़े पर
घरों की देहरी पर
कील ठोंककर
महफ़ूज़ कर लिया था
सबने ख़ुद को
बूँद भर
गंगा-जल के कवच में
फिर आती है एक बुढ़िया
गाँव के अंतिम छोर से
इसीलिए शायद आखिरी
और दाँतों तले
दबाये फड़फड़ाती चीख़ को
ताकती है
झरोखे से भीतर आने के लिए
व्याकुल
पेड़
पहाड़
आसमान को
देखती है
पेड़ पर बैठी
चिड़िया की चोंच में
देर से अटके दाने को
तभी उसकी चीख
बदल जाती है एक प्रार्थना में
‘आह! पंछी तक व्याकुल हैं'
और
इस डर को
गठरी में बाँध उतर जाती है
घर की पगडंडी पर