भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अब कहाँ मिलने की सूरत रह गयी! / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
किस तरह उनको मना पायें गु़लाब | किस तरह उनको मना पायें गु़लाब | ||
− | जिनको | + | जिनको ख़ुशबू से शिकायत रह गयी |
<poem> | <poem> |
07:49, 2 जुलाई 2011 का अवतरण
अब कहाँ मिलने की सूरत रह गयी!
दिल में बस यादों की रंगत रह गयी!
देखिये, टूटी हैं कब ये तीलियाँ
जब नहीं उड़ने की ताक़त रह गयी
हम किनारे पर तो आ पहुँचे, मगर
धार में डूबें, ये हसरत रह गयी
बन गयीं पत्थर की सब शहज़ादियाँ
आँख भर लाने की आदत रह गयी
किस तरह उनको मना पायें गु़लाब
जिनको ख़ुशबू से शिकायत रह गयी