भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दिन गुज़रते गये, रात होती रही / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 8: | पंक्ति 8: | ||
दिन गुज़रते गये, रात होती रही | दिन गुज़रते गये, रात होती रही | ||
− | ज़िन्दगी | + | ज़िन्दगी ख़ुद-ब-ख़ुद मात होती रही |
− | प्यार की कोई | + | प्यार की कोई ख़ुशियाँ मनाता रहा |
और आँखों से बरसात होती रही | और आँखों से बरसात होती रही | ||
03:08, 7 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
दिन गुज़रते गये, रात होती रही
ज़िन्दगी ख़ुद-ब-ख़ुद मात होती रही
प्यार की कोई ख़ुशियाँ मनाता रहा
और आँखों से बरसात होती रही
हम ग़ज़ल में उसीको उतारा किये
टीस-सी दिल में जो, रात, होती रही
हमने देखी न उनकी झलक आजतक
और हरदम मुलाक़ात होती रही
लाख थी बोलने की मनाही, गुलाब!
भेंट फिर भी ये सौग़ात होती रही