भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चाँदनी / राधेश्याम बन्धु" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
<Poem>
 
<Poem>
यातना यह
+
पिछवाड़े बेला संग  
औ’ पिछवाड़े बेला संग  
+
 
बतियाती चाँदनी
 
बतियाती चाँदनी
 
रिश्तों की उलझन को  
 
रिश्तों की उलझन को  

23:43, 29 अक्टूबर 2011 के समय का अवतरण

पिछवाड़े बेला संग
बतियाती चाँदनी
रिश्तों की उलझन को
सुलझाती चाँदनी

चाहो तो बाँहों को
हथकड़ी बना लेना
मौन के कपोलों पर
संधि -पत्र लिख देना

एकाकी जीना क्या
समझाती चाँदनी

यादों के जूड़े में
मौलश्री टाँक दो
मिलनों के गजरे में
सपनो को बाँध लो

महुआ तन छेड़-छाड़
इठलाती चाँदनी

यादों की निशिगंधा
रात -रात जागती
मिलनों की एक रात
पूनम से माँगती
 
गंधों की पाती नित
लिखवाती चाँदनी