Changes

* हिन्दी साहित्य की अनेकानेक विधाओं में से एक नवीनतम विधा है हाइकू । हाँलांकि यह विधा लगभग एक शताब्दी पूर्व सन् 1919 में कविवर [[रवीन्द्रनाथ ठाकुर]] के द्वारा अपनी जापान यात्रा से लौटने के पश्चात उनके ‘जापान यात्री’ में प्रसिद्ध जापानी हाइकु कवि [[मात्सुओ बाशो]] की हाइकु कविताओं के [[हाइकु / रवीन्द्रनाथ ठाकुर| बंगला भाषा में अनुवाद]] के रूप में सर्वप्रथम हिन्दुस्तानी धरती पर अवतरित हुई परन्तु इतने पहले आने के बावजूद लंबे समय तक यह साहित्यिक विधा हिन्दुस्तानी साहित्यिक जगत में अपनी कोई विशेष पहचान नहीं बना सकी। इस प्रकार [[रवीन्द्रनाथ ठाकुर]] के द्वारा जापानी हाइकु कविताओं के [[हाइकु / रवीन्द्रनाथ ठाकुर| बंगला भाषा में अनुवाद]] के माध्यम से भारतीय साहित्य उर्वरा भूमि में हाइकु का बीजारोपण तो हो गया परन्तु इस बीज के अंकुरित होकर विकसित होने के लिये जिस अनुकूल वातावरण की आवश्यकता थी वह श्रदेय [[अज्ञेय]] के माध्यम से मिला।
*हिन्दी में [[हाइकु / अज्ञेय| हाइकु की प्रथम चर्चा]] का श्रेय [[अज्ञेय]] को दिया जाता है, उन्होंने छठे दशक (१९६०) में [[अरी ओ करुणा प्रभामय / अज्ञेय|अरी ओ करुणा प्रभामय]] (१९५९) में अनेक हाइकुनुमा छोटी कविताएँ लिखी हैं जो [[हाइकु]] के बहुत निकट हैं। जिन पर अब भी लगातार शोध जारी है।
*प्रो० डा० सत्यभूषण वर्मा ने हिन्दी साहित्य संसार को सबसे पहले हाइकु से परिचित कराया तथा अन्तर्देशीय पत्र प्रकाशित कर हाइकु को चर्चित किया।
* वर्तमान में संसार भर में फैले हिंदुस्तानियों की इन्टरनेट पर फैली रचनाओं के माध्यम से यह विधा हिन्दुस्तानी कविता जगत में ही नही वरन् विभिन्न देशों में हिन्दी काव्य -जगत् में प्रमुखता से अपना स्थान बना रही है।
* ''हाइकु-१९८९'' और ''हाइकु-१९९९'' के बाद [[कमलेश भट्ट 'कमल' ]] द्वारा संपादित हाइकु का तीसरा संकलन "[[हाइकु / कमलेश भट्ट 'कमल'|हाइकु-2009]]"
* मूलतः इस जापानी साहित्य की विधा हाइकु पर '''करुणेश भट्ट''' ने लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध कार्य भी किया है।
* हिन्दी में हाइकु को गम्भीरता के साथ लेने वालों और हाइकुकारों की सूची में- प्रोफेसर [[सत्यभूषण वर्मा]] , [[गोपालदास "नीरज"]],[[शिव बहादुर सिंह भदौरिया]] , डॉ० भगवत शरण अग्रवाल, [[सुधा गुप्ता ]] ,[[कमलेश भट्ट 'कमल']],प्रो० आदित्य प्रताप सिंह ,[[ मिथिलेश दीक्षित ]], [[भावना कुँअर]], [[डॉ० जगदीश व्योम]] यथा डॉ० रामनारायण पटेल ‘राम' ,[[ डॉ उर्मिला अग्रवाल]] ,[[अशोक कुमार शुक्ला]] , [[रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' ]] , [[कुँअर बेचैन]] , [[रमा द्विवेदी]] , [[कृष्ण शलभ]] , उर्मिला अग्रवाल, [[ऋतु पल्लवी]] रेखा रोहतगी, कमला निखुर्पा , जेन्नी शबनम, [[सरस्वती माथुर]] , [[सुभाष नीरव]] आदि नाम प्रमुख नाम है।
==अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाइकु==
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्टेरनेट के माध्यम से हाइकु लिखने वालों में [[भावना कुँअर]], [[सुदर्शन प्रियदर्शिनी]], यू.एस.ए. , डॉ० [[पूर्णिमा वर्मन]], संयुक्त अरब अमीरात ,[[अनूप भार्गव]] अमेरिका, [[रचना श्रीवास्तव]], सारिका सक्सेना, यू.एस.ए. , जैनन प्रसाद, फिजी , शकुन्तला तलवार, यू.एस.ए. , प्रो० अश्विन गाँधी, अमेरिका, मंजु मिश्रा , अमिता कौण्डल,डॉ अनीता कपूर यू.एस.ए. , हरदीप कौर सन्धु,हरिहर झा, आस्ट्रेलिया प्रदीप मैथानी, सिंगापुर , स्वाति भालोटिया इंग्लैण्ड [[मासाओका शिकि |अंजली देवधर]] जापान आदि नाम प्रमुख नाम है।