भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"किस किस तरह से दोस्तो बीती है जिन्दगी / पवन कुमार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पवन कुमार }} Category:ग़ज़ल <poem> किस किस ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=पवन कुमार | + | |रचनाकार=पवन कुमार |
+ | |संग्रह=वाबस्ता / पवन कुमार | ||
}} | }} | ||
− | + | {{KKCatGhazal}} | |
<poem> | <poem> | ||
+ | |||
किस किस तरह से दोस्तो बीती है जिन्दगी | किस किस तरह से दोस्तो बीती है जिन्दगी | ||
दरिया सी चढ़ के, बाढ़ सी उतरी है जिन्दगी | दरिया सी चढ़ के, बाढ़ सी उतरी है जिन्दगी |
08:17, 27 अप्रैल 2013 के समय का अवतरण
किस किस तरह से दोस्तो बीती है जिन्दगी
दरिया सी चढ़ के, बाढ़ सी उतरी है जिन्दगी
तुम पास थे तो चाँदनी अपने करीब थी
तुम दूर हो तो धूप में तपती है जिन्दगी
यक मुश्त जिन्दगी है तो है तेरे वास्ते
वैसे तो लाख हिस्सों में बिखरी है जिन्दगी
शिकवे शिकायतें तो बहुत तुझसे हैं मगर
मेरी नजर से तू नहीं उतरी है जिन्दगी
दिन के तमाम सिलसिले दिन से जुड़े मगर
हर रात तेरे साथ से संवरी है जिन्दगी
लज्ज़त है, डूबने में मगर मुश्किलें भी हैं
एक ऐसी ख़्वाहिशात की नद्दी है जिन्दगी
देखो अगर तो ऐश का सामान है मगर
सोचो तो सिर्फ दर्द की गठरी है जिन्दगी