भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नैन मतवारी सुनो गोप के कुमारी / महेन्द्र मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र मिश्र |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

06:46, 22 अक्टूबर 2013 के समय का अवतरण

 नैन मतवारी सुनो गोप के कुमारी,
दान दे दो हमारी ना तो जमुना पार जइहों ना।
होरी के दिन में लोग लेते हैं इनामें,
हम तो मांगत घाट प्रेम दान तातों प्यारी तू रिगैहों ना।
अंत तरसइहों यह यौवन बीत जइहो,
फेरू अवसर नाहीं अइहों मेरी बात को भुलइहो ना।
द्विज महेन्द्र गोरी बात मान लो मोरी तू,
चाहे काल्ह अइहो चाहे घरहीं रही जइहों ना।