भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हमारी देवियाँ / हरिऔध" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

13:26, 18 मार्च 2014 का अवतरण

 जाति की, वु+ल की, धारम की, लाजकी।

बेतरह ए ले रही हैं फबतियाँ।

हैं लगाती ठोकरें मरजाद को।

देवियाँ हैं याकि ए हैं बीबियाँ।

हम उन्हें तब देवियाँ वै+से कहें।

बेतरह परिवार से जब तन गईं।

बीबिआना ठाट है बतला रहा।

आज दिन वे बीबियाँ हैं बन गईं।

चूस करके सब सलूकों का लहू।

नेह-साँसें चाव से गिनने लगीं।

तब भला न मसान घर वै+से बने।

डायनें जब देवियाँ बनने लगीं।

क्या न है फेर यह समय का ही।

देवियाँ जाँय जो चुड़ैलें बन।

नाम के साथ वे लिखें देवी।

जो रखें नाम को न देवीपन।

सब घरों को दें सरग जैसा बना।

लाल प्यारे देवतों जैसा जनें।

अब रहे ऐसे हमारे दिन कहाँ।

देवियाँ जो देवियाँ सचमुच बनें।