भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
{{KKCatKavita}}
<poem>
क्या सकेगा न चैन चित में थम।
हो सवें+गे सकेंगे न क्या भले दिन फल।
क्या सकेंगे न फूल फल अब हम।
साँसतें क्या इसी तरह होंगी।
जायगा सुख न क्या कभी भोगा।
क्या दुखी दिन बदिन बनेंगे ही।
क्या कुदिन अब सुदिन नहीं होगा।
क्या चला जायगा हमारा सब।
क्या गिरेंगे इसी तरह दिन दिन।
क्या फिरेंगे न दिन हमारे अब।
कर लगातार भूल पर भूलें।
क्या रहेंगे सदा बने भोले।
क्यों खेले खोखले बना कोई।
क्या खुलेगी न आँख अब खोले।
क्या बुरे से बुरे दुखों को सह।
एड़ियाँ ही घिसा करेंगे हम।
क्या टलेंगे न पीसने वाले।
क्या सदा ही पिसा करेंगे हम।
</poem>