Changes

फूट / हरिऔध

17 bytes removed, 10:06, 22 मार्च 2014
{{KKCatKavita}}
<poem>
लुट गये पिट उठे गये पटके। 
आँख के भी बिलट गये कोये।
 
पड़ बुरी फूट के बखेड़े में।
 
कब नहीं फूट फूट कर रोये।
बढ़ सके मेल जोल तब वै+से।कैसे।
बच सके जब न छूट पंजे से।
 
क्यों पड़ें टूट में न, जब नस्लें।
 
छूट पाईं न फूट-पंजे से।
खुल न पाईं जाति-आँखें आज भी।
 
दिन ब दिन बल बेतरह है घट रहा।
 
लूट देखे माल की हैं लट रहे।
 
फूट देखे है कलेजा फट रहा।
जो हमें सूझता, समझ होती।
 
बैर बकवाद में न दिन कटता।
 
आँख होती अगर न फूट गई।
 
देख कर फूट क्यों न दिल फटता।
फूट जब फूट फूट पड़ती है।
 
प्रीति की गाँठ जोड़ते क्या हैं।
 
जब मरोड़ी न ऐंठ की गरदन।
 
मूँछ तब हम मरोड़ते क्या हैं।
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
1,983
edits