भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वर्षा में / सुदीप पाख्रिन / चन्द्र गुरुङ" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatNepaliRachna}} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> |
21:23, 25 दिसम्बर 2014 का अवतरण
वर्षा में...
असभ्य नदियाँ
अपने बहाव को छोड़ते
किनारों से उठती हैं
और
कूदती हैं छतों के ऊपर से
गलियों में
चौक में, बिना हिचकिचाहट ।
वर्षा में...
नंगी नदियाँ
तटों पे चढ़ कर
सतह से दौड़ती हैं
और
उमड़ती हैं इन्सान के ऊपर
बस्तियों में
गाँव में, निर्लज्ज ।
वर्षा में...
अस्पष्ट, बिना आँख वाली
मृत्यु की छाया सलसलाती है
पानी में ।
वर्षा में...
मृत्यु ख़ुद गरजती हुई
बहती है पानी में ।
वर्षा में ही तो...
कुएँ के अन्दर मेंढक
घमण्ड से
टर्र-टर्र करते हैं उद्धत
केवल ख़ुद के बडा होने के भ्रम को
बनाए फिरते हैं
वर्षा में ।
इस कारण -–
वर्षा में...
जो बोलना चाहते हैं न बोले
वर्षा के झर... झर... में
बोलने का औचित्य कहाँ होता है ???