भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दिल्ली में जहानाबाद – दो / अर्पण कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अर्पण कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

02:08, 27 जनवरी 2016 के समय का अवतरण

जहानाबाद
को सत्ता है
अपने लहुलुहान वर्तमान को
जीते जी इतिहास के घूरे पर
चले जाने के लिए

जहानाबाद
अकेला नहीं है
विश्व के मानचित्र पर

वे जहानाबाद
कितने अच्छे हैं
जो अकेले हैं
अचर्चित हैं
स्थानीय हैं

टीवी पर नहीं दिखते
अखबार में नहीं आते
मैगजीन के कवर-स्टोरी नहीं बनते

जहानाबाद सिर्फ जहानाबाद रहता है।