भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मन-रंग–2 / अपर्णा अनेकवर्णा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अपर्णा अनेकवर्णा |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

11:26, 8 जून 2016 के समय का अवतरण

अँचरा भर खोइँछा
मन भर आशीष
कण्ठ में ऐंठ गए
रुँधे घुटते विदा-गीत .

पीतल के लोटे में हाथ भिगोए..
आँगन में छूटती जाती माँ..

मैं कातर..
बस उसे मुड़ कर ताकती हूँ...
सब धीरे से धुन्धला जाता है

बस उसी समय चढ़ता है वो रंग..
तब से बस गहराता चला जाता है...

वही मन का स्त्री-रंग कहलाता है..