भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अमृत निर्झरिणी / ज्योत्स्ना शर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= ज्योत्स्ना शर्मा |संग्रह= }} Category:...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:32, 11 फ़रवरी 2018 के समय का अवतरण


नए वर्ष में
शिवसंकल्पमयी
तेजस्विनी- सी
दमको तो दामिनी !
ममतामयी
स्नेह- सिक्त धरणी
अनुरागिनी
प्रेममयी शुचिता
सदा अभया
भव- सिन्धु-तरणी
सन्नारी अहो !
निरंजना हो
अमृत निर्झरिणी
नहीं विकल्प
पूर्ण निष्ठा संकल्प
शुभ्र ज्योति -अरणी !!