भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गाँव-गाँव गाते रहे भजन कबीरदास / अशोक 'अग्यानी'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
{{KKAnthologyChhand}}
+
{{KKAnthologyChand}}
 
<poem>
 
<poem>
 
प्रेम की पवित्र अभिनन्दनीय वादियों में
 
प्रेम की पवित्र अभिनन्दनीय वादियों में

14:11, 26 अगस्त 2018 के समय का अवतरण

प्रेम की पवित्र अभिनन्दनीय वादियों में
             जाने कौन सी बयार पत्तियों को छू गयी
चाहत की चाँदनी सिहर गयी पोर-पोर
            आहत हुई तो ओस बनकर चू गयी
भावना के रंग भेद-भाव के शिकार हुए
            अपनों से दूर अपनों की खुशबू गयी
गाँव-गाँव गाते रहे भजन कबीरदास
             किन्तु किसी मन से न मैं गया न तू गयी